मायरे में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
शहरमें महात्मा गांधी कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर आयोजित हो रहे नानी बाई के मायरे में महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। तीन दिवसीय नानी बाई के मायरे में वाचक कोटा निवासी पंडित हर्ष भट जी महाराज के ने श्री नाथ भगवान के चरित्र की कथा का वर्णन किया। कथावाचक ने कथा के दौरान पुष्टि मार्गीय संप्रदाय के नियम के बारे में भी श्रृद्धालुओं को जानकारी दी। कथावाचक ने नींद भर आई श्री बिहारी जी के भजन की महिमा का वर्णन किया।
झालरापाटन. गांधी कालोनी में आयोजित नानीबाई के मायरे में उपस्थित महिलाएं।