पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकानी| कस्बेमें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पतंजलि योग समिति गोविंद गोशाला समिति के संयुक्त तत्वाधान में रेपला रोड़ बालाजी मंदिर, बाजार चौक में आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया।

इस दौरान 5 हजार से अधिक ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर काढ़ा वितरण में ओम प्रकाश मेहर, महेंद्र भंडारी, त्रिलोकचंद गांधी, हेमराज राठौर, श्याम पटवा ने सहयोग प्रदान किया।

भिलवाड़ी.कस्बेके राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डा सत्यनारायण मीणा ने निर्देशन में आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया। जिसमें भिलवाड़ी तथा आसपास के गांवों केे लगभग तीन हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा वितरण में राधेश्याम राठौर, श्याम जुलानिया, बसंत शर्मा, विनोद, रामू सेन,राजेन्द्र सिंह, सुरेश चंद, बजरंग लाल, संदीप ने सहयोग प्रदान किया।

चौमहला.कस्बेके गायत्री शक्तिपीठ पर आयुर्वेद विभाग, गायत्री परिवार, पतंजलि आरोग्य केंद्र, तथा पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया।

ब्लाॅक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम सुंदर जोशी के नेतृत्व में डा शंभू दयाल मीणा, प्रेमलता जोशी ने काढ़ा तैयार किया। काढ़ा वितरण में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता ईश्वर राठौर, राधेश्याम पोरवाल, रतनलाल सिसोदिया, योगेंद्र टेलर, गोविंद ने सहयोग प्रदान किया।

झालरापाटन.राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रूणलाव के तत्वावधान में बुधवार को गांव रूणलाव में को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सतीश रावल, कंपाउंडर भगवती प्रसाद व्यास, प्रधानाध्यापक महेश शृंगी, वरिष्ठ अध्यापक रामबाबू गुप्ता, एवं स्टाफ ने गांव में रैली निकाल कर ग्रामवासियों को काढ़ा पीने की अपील की। इस अवसर पर महेश सिंह ने विचार व्यक्त किए।

भिलवाड़ी. कस्बे में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।