पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंचों के पदभार ग्रहण करने पर स्वागत

सरपंचों के पदभार ग्रहण करने पर स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको ग्राम पंचायत कनवाड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच अवंतिका दुबे ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पंडित सुखदेव शास्ती के मंत्रोच्चार से पंचायत में पूजन करवाया गया और इसके बाद उन्होंने सरपंच का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सरपंच पद की शपथ के साथ पंचायत में पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से कार्य करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच दरियाव बाई गुर्जर ने नवनिर्वाचित सरपंच का शाल ओढ़ाकर माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच अवंतिका बाई का गांव में ढ़ोल-ढमाके के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कनवाड़ी,ढ़ाबला, गडारा,पेटभर,खामणी, गुणदी, श्रपरा, बोरखेड़ी के ग्रामीण मौजूद थे। सरपंच उनके पिता अशोक दुबे ने सभी का आभार जताया।

वर्षासोनगरा ने संभाला हेमड़ा सरपंच का पदभार

सुनेल.हेमड़ाग्राम पंचायत में गुरूवार को विधि-विधान से नवनिर्वाचित सरपंच वर्षा सोनगरा ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान वार्ड पंच सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। सचिव अजीज मोहम्मद ने बताया कि सामान्य विभिन्न मदों में 4 लाख 10 हजार नौ सौ 24 रुपए शेष है। इसके बाद पंचायत की मासिक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें प्रत्येक वार्ड में समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित सरपंच वर्षा सोनगरा ने कहा कि पंचायत में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का भरपूर प्रयास रहेगा। कार्यक्रम में उपसरपंच श्याम लाल शर्मा, वार्ड पंच भूपेन्द्र तिवारी, राकेश मेघवाल, ज्योति सेन, भगवती बाई, कारी बाई, मांगीलाल खटीक, रमेश नागर, बबली गुर्जर, टीना कुंवर, देवीलाल भील, जनपद जगदीश भील सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। सरपंच वर्षा सोनगरा छतरसिंह सोनगरा ने सभी का आभार जताया।

खानपुर.अटलसेवा केन्द्र डुंडी गाडऱवाड़ा पर गुरूवार को विधि विधान के साथ नवनिर्वाचित सरपंच सुलोचना मीणा ने ग्राम पंचायत डुंडी गाडऱवाडा पर पद भार ग्रहण किया। कंवल्दा ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत कार्यालय पर विधि विधान के साथ नवनिर्वाचित सरपंच दिनेश कटारिया ने पद भार सचिव पूर्व सरपंच सीयाराम मीणा से सम्भाला। इससे पहले सचिव उदयलाल मालव ने नवनिर्वाचित उपसरपंच कृष्ण मुरारी नागर वार्ड पंचों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

कस्बे के मेला मैदान स्थित ग्राम पंचायत भवन के सामने नवनिर्वाचित सरपंच ललित राठौर ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का संकल्प लिया। पंचायत सचिव दीपचन्द्र मालव ने आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ रामकुमार वर्मा, अध्यक्षता डीएसपी भोपाल सिंह लखावत, पूर्व सरपंच जेहरा बोहरा, जनपद अमरलाल जादम, उपसरपंच सुधीर पार्थ वार्ड पंचों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच ने कस्बे के विकास को लेकर भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का संकल्प लिया। पूर्व सरपंच जेहरा बोहरा ने कस्बे में अधूरे रहे कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सरपंच जाकिर हुसैन बोहरा ,प्रदीप शर्मा,केशव पाठक ,मोहनलाल मित्तल ,सत्यनारायण कक्कड़ ,पूर्व जनपद महेश पार्थ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नवनिर्वाचित सरपंच ललित राठौर के पदभार ग्रहण समारोह पर व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण कक्कड की अगुवाई में तथा पेंशनर समाज की और से अध्यक्ष गोपाल सैन ,उदयलाल गुर्जर ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

भालता.आदर्शग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच अनिता बाई उप सरपंच हाजी आबिद हुसैन सभी 11 वार्डो के पंचो ने दायित्व के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे कार्यभार संभाला। विधि विधान भव्य आतिशबाजी के साथ सरपंच ने चार्ज लिया। पंचायत भवन में ग्रामसेवक नरवर सिंह ने भालता आदर्श ग्राम में निर्विरोध सरपंच अनीता बाई को ग्राम पंचायत सरपंच की मोहर सौंपी है। कार्यभार संभालने के बाद ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें विकास के लिए लालमाता मंदिर के रास्ते पुल का निर्माण अलकापुरी कॉलोनी में आंगनबाड़ी बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके अलावा अतिक्रमण, यातायात जाम, साप्ताहिक हाट बाजार में कर वसूली, गन्दगी, सफाई अभियान आदि समस्याओं का निस्तारण किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री जसवंत गुर्जर, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद एरवाल, भाजपा नेता परमानन्द रुहेला, राकेश पारेता, बालचंद राठौर, अमरसिंह रुहेला, फूलसिंह गुर्जर, जानकीलाल माली, दरियावसिंह, मुरली पारेता, राजेश आचार्य, मुकेश सेन, युवराज माली आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

चौमहला.ग्रामपंचायत चौमहला के नवनिर्वाचित सरपंच प्रदीप डोसी ने पदभार ग्रहण किया। समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम चंदन दुबे, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार गिरीराज शर्मा थे। कार्यक्रम में डीएसपी भागचंद मीणा, थाना प्रभारी राधेश्याम राठौर, पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल, गंगधार सरपंच राजेश, करण सिंह, संदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, डॉ रमेशचंद खटीक, सलामत अली फौजदार, भगवान सिंह, दिनेश जैन उपस्थित थे। समारोह में सरपंच प्रदीप डोसी ने कहा कि सभी के सहयोग से कस्बे में विकास किया जाएगा।

रायपुर.कस्बेके सेमली खाम पंचायत के नवनियुक्त सरपंच सुरेश पाटीदार को ग्रामीणों की उपस्थिति में पूर्व सरपंच कमलाबाई ने पदभार ग्रहण करवाया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, मधुसूदन व्यास, शिवम पाटीदार, उपसरपंच जसवंत भील, वार्डपंच ग्रामीण उपस्थित थे। हिम्मतगढ़ पंचायत में श्यामलाल मेहर तथा सुवास पंचायत में युवा सरपंच भावना बागरी ने ग्रामीणों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।

बकानी.पंचायतसमिति के नवनिर्वाचित प्रधान प्रेमबाई लोधा द्वारा प्रधान पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती तथा गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पंचायत समिति के विकास अधिकारी अमित शर्मा, उपप्रधान स्वर्ण कमल श्रृंगी, लक्ष्मीनारायण लोधा, ओमप्रकाश लोधा अमर सिंह, रफीक उपस्थित थे।

बकानी.कस्बेमें गुरुवार को सरपंच शीला राठौर तथा करलगांव में कन्हैयालाल रैगर ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छगनलाल रैगर, भरत चतुर्वेदी हेमराज राठौर, देवकांत शर्मा रियाज मंसूरी, उपस्थित थे।

अकलेरा.ग्रामपंचायत मुख्यालयों पर पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद नए सरपंचों ने पदभार ग्रहण करने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

मंगलवार को गुलखेडी पंचायत के सरपंच रमेशचन्द गुर्जर ने ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत का कार्यभार ग्रहण कर लिया। सरपंच का ग्रामीणों की ओर से फूलमालाओं से स्वागत सत्कार किया गया। इसी प्रकार गेहूंखेड़ी पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच ममता बाई किराड़ ने पूजा अर्चना के बाद गेहूंखेड़ी पंचायत का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में सचिवों की उपस्थिति भी रह रही है। पहली बार बने सरपंचों को सचिवों के माध्यम से काम काज का तरीका समझाया जा रहा है।

पिड़ावा.ग्रामपंचायत सरखेड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच सपना कंवर को कस्बे के अटल सेवा केंद्र पर सचिव मकसूद खां ने पदभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर भाजपा के जिलामंत्री निर्मल शर्मा, भाजपा जिला सदस्यता अभियान प्रभारी हरिमोहन शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुभाष दांगी उपस्थित थे। ग्रामीणों के द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच का पदभार ग्रहण करने के बाद स्वागत किया गया।

डग.कस्बेके पंचायत समिति परिसर में नवनिर्वाचित प्रधान रेखाकुंवर उपप्रधान गोविन्दसिंह ने षपथ ग्रहण समारोह के दौरान पदभार ग्रहण किया समारोह पंचायत समिति के परेड ग्राउण्ड आयोजित किया गया, इस दौरान क्षैत्रिय विधायक रामचन्द्र सुनेरीवाल, संभागीय आयुक्त ओंकारसिंह लखावत, पूर्व जिला प्रमुख मनोरमा जैन, सहित जिले के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का षुभारंभ किया, इसी दौरान मंचासिन अतिथीयों का माला, षाल पहनाकर साफा बांधकर स्वागत किया गया

क्षैत्रिय विधायक सुनेरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षैत्र की जनता ने भाजपा को बहुमत देकर प्रधान बनाया है इसके लिए सभी का आभार वही संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के कार्य को दोहराते हुए क्षैत्र की जनता को आष्वासन दिया कि विकास में यह क्षैत्र कभी पीछे नही रहेगा वही कहा कि जनता जनार्दन का रूप है और जहां हमारे जनप्रतिनिधियों को हार का सामना करना पडा है

ब्लडडोनेट कर किया सरपंच ने पदभार ग्रहण

झालावाड़.ग्राम पंचायत कनवाड़ा के सरपंच पद पर गुरुवार काे नवनिर्वाचित सरपंच ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रमुख टीना भील थीं। नवनिर्वाचित सरपंच नारायण सिंह झाला ने बताया कि पदभार ग्रहण करने से पहले स्व.श्यामराज सिंह झाला बंटी बना की स्मृति में 57 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस अवसर पर कालू सिंह झाला, गोकुल सिंह झाला, उप सरपंच नारायण सिंह, झालरापाटन उप प्रधान गोपाल लाल सहित सभी वार्ड पंच मौजूद थे।

रायपुर. सेमलीखाम ग्राम पंचायत में पदभार ग्रहण करते नव निर्वाचित सरपंच।

अकलेरा. गुलखेड़ी पंचायत मुख्यालय पर पदभार संभालते सरपंच रमेश गुर्जर।

सुनेल. हेमड़ा पंचायत में पदभार लेते हुए सरपंच वर्षा सोनगरा।

भालता. कस्बे की ग्राम पंचायत में सरपंच अनिता बाई पदभार ग्रहण करते हुए।