पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग तीन हादसों में दो जनों की मौत

अलग-अलग तीन हादसों में दो जनों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें अलग-अलग हुए तीन हादसों में दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार झालरापाटन वसुंधरा कॉलोनी निवासी मोहनलाल पुत्र हरिप्रसाद गुरुवार सुबह बाइक से सब्जियां लेकर कलमंडी की तरफ जा रहा था कि रेलवे स्टेशन तिराहे के पास डंपर ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हीरालाल की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर डंपर जब्त कर लिया है।

चौमहला|क्षेत्रके सुवासरा तिराहे पर बुधवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार सुवासरा तिराहा निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र मदनलाल गंगधार आया था, जहां से रात में पैदल लौट रहा था। तिराहे पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

रायपुर|कस्बेके पास स्थित पुल पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार झालरापाटन गुर्जरों का मोहल्ला निवासी बबलू गुर्जर पुत्र रामबाबू बाइक से क्षेत्र पड़ासली गांव आया था। यहां से दोपहर में लौटते समय यह हादसा हो गया। भिड़ंत तेज लगने से उसके पैर सिर में गंभीर चोट आई हैं।