पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में राज लुगायां को, दफ्तर में राज लुगायां को...

घर में राज लुगायां को, दफ्तर में राज लुगायां को...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटननगरपालिका के तत्वावधान में शनिवार रात द्वारकाधीश मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान द्वारिकाधीश मंदिर परिसर श्रोताओं से खचाखच भर गया। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र नागर, विशिष्ट अतिथि संजय जैन, हर्षवर्धन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा रहे। अध्यक्षता मनोहरथाना विधायक कंवरलाल मीणा ने की।

कवि सम्मेलन की शुरुआत से पूर्व मुख्य अतिथी ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन माल्यार्पण कर की। इसके पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष शांतिबाई राठौर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर, विमल जैन पाटोदी सहित पार्षदों की ओर से आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण, साफा बांधकर स्वागत किया गया। कवि सम्मेलन में नौ रसों के नौ चितेरों का काव्य रथ लेकर झालरापाटन आई कवयित्री दीपिका माही ने मां सरस्वती की वन्दना शब्द भवानी मां तु शारदे... से कर काव्यपाठ की शुरुआत की।

इसके बाद भीलवाड़ा से आए दीपक पारीक ने कविता पाठ करते हुए देश राम का है और लोग रावण के भी बाप हैं... कविता के माध्यम से देश में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार एवं नेताओं के चरित्र पर गहरा व्यंग्य किया। उदयपुर से आए ओज एवं वीर रस के कवि सिद्धार्थ बेवल कश्मीर पर नेताओं की सोच पर व्यंग्य कर कवि सम्मेलन को गति प्रदान की। उत्तरप्रदेश से आए अखिलेश द्विवेदी ने दो-दो पंक्तियां सुनाकर खूब हंसाया। प्रेम की धरती मथुरा (यू.पी.) से आई शृंगार रस की कवयित्री पूनम ने निगाहों से दिल पर पैगाम लिख दूंगी... कागज की कश्ती से कभी दरिया पार नहीं होता... युवाओं के लिए चार-चार पंक्तियां पढ़ी। हास्य रस के कवि केसरदेव मारवाड़ी ने महिपाल मदेरणा एवं भंवरी देवी, दामिनी जैसी घटनाओं की ओर ध्यान दिलाया। पति-प|ी में नोक-झोंक पर घर-घर में राज लुगाया कों दफ्तर में राज लूगायों को सुनाकर श्रोताओं को जमकर हंसाया। दीपिका माही ने स्वरचित राजस्थानी के नये दोहे बरखा लायी लगावणी... सुनाकर सावन, साजन, बावना नहीं समझे पीर.. सुनाया। वहीं वीर रस के कवि मुकेश मौलवा, मुंबई के दिनेश बावरा, कानपुर के प्रमोद तिवारी ने भी रचनाओं से तालियां बटौरी। श्रोताओं ने देर रात तक आनंद लिया।

> झालावाड़. अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि।

> झालावाड़. झालरापाटन के द्वारकाधीश मंदिर परिसर में कवि