पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन में दस्तावेज नहीं सौंपे तो कमेटी मानेगी दोषी

चार दिन में दस्तावेज नहीं सौंपे तो कमेटी मानेगी दोषी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटनइंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व रजिस्ट्रार एसोसिएट प्रोफेसर पर लगे आरोप की जांच करने के लिए निदेशालय से तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को झालावाड़ पहुंची। टीम के सदस्यों ने बताया कि अगर चार दिन में पूर्व रजिस्ट्रार ने अपनी डिग्री अन्य अनुभव प्रमाण पत्र नहीं सौंपे, तो टीम अपनी रिपोर्ट में उनको दोषी मानेगी और एक सप्ताह के अंदर निदेशालय को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर डॉ. राजीव गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरएस मीणा इसी ब्रांच के प्रोफेसर डॉ. मिथलेश कुमार गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे झालरापाटन इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व रजिस्ट्रार एसोसिएट प्रोफेसर नेमीचंद सिंह पर लगे आरोप को लेकर कॉलेज प्रशासन से वार्ता की। इसके अलावा पूर्व रजिस्ट्रार द्वारा अभी तक उपलब्ध कराए दस्तावेजों की जांच की।

टीम के सदस्य प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने बताया कि उनके पास 10वीं 12वीं की अंकतालिका है, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं है। इसके अलावा उनके द्वारा कंप्यूटर साइंस में बीटेक होना बताया है, लेकिन उनके पास फाइनल ईयर की अंक तालिका है, लेकिन उन्होंने प्रथम द्वितीय वर्ष की अंकतालिका डिग्री नहीं सौंपी है। साथ ही उनसे कंप्यूटर साइंस में अनुभव होने का प्रमाण पत्र मांगा गया था, लेकिन इनमें से एक भी दस्तावेज एक माह में भी उपलब्ध नहीं करा सके। अब उनको चार दिन का समय दिया गया है। इस समय में उन्होंने शेष दस्तावेज नहीं सौंपे, तो टीम उन्हें अपनी जांच में दोषी मानेगी और एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट निदेशालय को सौंप देगी।

झालावाड़. इंजीनियरिंग कॉलेज में आरोपों की जांच करती टीम।

यह हुई थी शिकायत

कॉलेजके प्रिंसिपल डॉ. शरद माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व रजिस्ट्रार एसोसिएट प्रोफेसर नेमीचंद सिंह कंप्यूटर साइंस में बीटेक नहीं हैं। इसको लेकर उनकी डिग्री पर सवाल उठाया गया था। साथ ही उनके द्वारा एक भी दिन क्लास नहीं लेने और क्लास में आकर सो जाने का भी आरोप लगाया गया था। इस पर निदेशालय ने उनके खिलाफ जांच बैठाई थी।

वित्तीयमामले की भी होगी जांच

कॉलेजप्राचार्य डॉ. शरद माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व रजिस्ट्रार सिंह द्वारा 2011 में प्राचार्य के पद पर रहते हुए एक ही दिन में साढ़े 4 लाख और 5 लाख की अग्रिम राशि उठाने, 2 अगस्त 2011 को भी चार-चार