पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में मनाया मंगल उत्सव

स्कूल में मनाया मंगल उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन| मंगलयानके मंगल ग्रह की कक्षा में सफलता पूर्वंक स्थापित होने के उपलक्ष्य में झालरापाटन के महात्मा गाँधी कॉलोनी स्थित रेस पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगल उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री सदगुरु सेवा संस्थान के सचिव स्कूल निदेशक मनोज शर्मां एवं प्राचार्यां जया गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती भारत माता की पूजा अर्चना के साथ की गई। तत्पश्चात् स्कूल के बच्चों को मंगल यान की सफलता के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्या जया गुप्ता ने बताया कि यह हमारे हमारे देश के लिए गौरव की बात है आज इस सफलता से भारत विश्व का ऐसा चोथा देश बन गया है जिसने मंगल ग्रह की कक्षा में अपना उपग्रह स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। इस सफलता से भारत अंतरिक्ष तकनीकी के क्षेत्र में विकसित देशों की श्रेणी में चुका है। मनोज शर्मा ने बताया कि भारत की यह सफलता प्रथम प्रयास में कम लागत तथा कम समय में प्राप्त हुई है।