- Hindi News
- घर घर हुई घट स्थापना, शोभायात्रा में गूंजे माता के जयकारे
घर-घर हुई घट स्थापना, शोभायात्रा में गूंजे माता के जयकारे
ग्रामीण अंचल में भी रही नवरात्र स्थापना की धूम
रायपुर. माता की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।
बकानी. कस्बेमें गुरुवार से मां शक्ति की आराधना पर्व प्रारंभ हो गया है। यहां कई स्थानों पर गरबा कार्यक्रम अखंड रामायण पाठ की स्थापना हुई है। कस्बे में गणेश मंदिर, ज्योति नगर कॉलोनी, नयापुरा चौथमाता मंदिर, शीतला माता मंदिर परिसर, सारोतिया मोहल्ले गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। कई मंदिरों पर रामायण पाठ की स्थापना की गई है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। मिश्रोली.कस्बेमें अन्नपूर्णा माताजी मंदिर पर नवरात्र स्थापना की गई और मेले का शुभारंभ हुआ। मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशन पाटीदार ने बताया कि अन्नपूर्णा माता मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर, मंदिर पर घट स्थापना की गई। पूर्व उपसरपंच जगमालसिंह चौहान एवं मेला कमेटी तथा अन्नपूर्णा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मेले का शुभारंभ किया। खानपुर.शारदीयनवरात्रा के मौके पर गुरुवार को माता मंदिरों सहित अन्य मंदिरों गरबा स्थलों पर शुभ मुहुर्त में घट स्थापना की। इस दौरान माता के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। वहीं गरबा नृत्य के लिए पांडाल सजाए गए हैं। नव दुर्गा गरबा मंडल गुदरी का चौराहा, जनचेतना नवयुवक मंडल बस स्टैंड बीजासन माता मंडल नवीन बस स्टैंड गुरुवार को ब्रम्हाणी माता मंदिर परिसर पर विशेष पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। पिपलाजमें मां भगवती जागरण कल : मांअन्नपूर्णा नवयुवक मंडल पिपलाज के तत्वाधान में शारदीय नवरात्रा पर्व पर 27 सितंबर को रात्रि मां भागवती जागरण का आयोजन किया जाएगा।
डग.कस्बेमें जगह जगह नवरात्रा स्थापना हुई। इसके चलते बैंडबाजों ढोल के साथ कस्बे के विभिन्न बाजारों में शोभायात्रा निकाली गई। नवरात्रा के पर्व पर कस्बे के मां डगेश्वरी माता मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, श्रीराम मंदिर, वरई माता मंदिर,नाई मोहल्ला,गुप्त गणेश सहित कस्बे क्षेत्र के मंदिरो मोहल्लो में माता की प्रतिमा की स्थापना की गई।
असनावर.आदर्शकला मंडल के तत्वावधान में नई आबादी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें सीता-स्वयंवर का मंचन किया गया। दशहर के रावण वध दूसरे दिन राजतिलक के साथ रामलीला का समापन होगा। पिड़ावा. नवरात्र पर जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विशेष पूजा की गई। ब्रजनगर,