- Hindi News
- कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल से पंचायत समिति का काम ठप
कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल से पंचायत समिति का काम ठप
सरकारद्वारा लिए गए आकस्मिक निर्णय से पंचायत समिति कार्यालय में कार्य ठप्प होने से संकट उत्पन्न हो गया है। हाल ही में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से आदेश निकाला गया कि मनरेगा में प्लेसमेन्ट एजेन्सी से लग रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को कार्य से हटा दिया जाए। मस्ट्रोल निकालने फीडींग इत्यादि का काम संबंधित ग्राम सेवक रोजगार सहायक स्वयं करें। एक तरफ सरकार आपके द्वार की तैयारियां जोरों पर है वहीं दूसरी ओर ऑपरेटर्स की हड़ताल के चलते अधिकारी असमंजस में है। वर्षों से लगे ऑपरेटर्स को अचानक हटा देने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कार्य-अधिकता से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
बकानी में भी ऑपरेटर हड़ताल पर
बकानी.कस्बे में संविदा पर लगे कंप्यूटर ऑपरेटर्स अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये आॅपरेटर्स झालावाड़ जिले सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तोड़गढ़, जैसेलमेर, करौली आदि जिलों में वर्ष 2009-10 से महानरेगा योजना में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इन्हें 3300 रुपए मासिक मानदेय के हिसाब से भुगतान किया जा रहा था। जबकि राज्य सरकार द्वारा 8500 रुपए स्वीकृत किया गया था। इन्हीं समस्याओं को लेकर जितेंद्र पाटीदार, नितिन शर्मा, जगदीश लोधा, अभिषेक शर्मा, संजय प्रजापति, तुलसीराम लोधा, देवीलाल लोधा, पवन मेहर, संजय सोनी हड़ताल पर चले गए।