नए धनिए सरसों की आवक शुरू
झालरापाटन. महाराजाहरिशचंद्र कृषि उपज मंडी में इन दिनों नए धनिये सरसों की आवक शुरू हो गई है। कृषि उपज मंडी में 1 फरवरी से शुरू हुई धनिये की आवक में 11 फरवरी तक 150 बोरी धनिये की आवक चुकी है। वहीं सरसों में 1 फरवरी से अभी तक 578 बोरी की आवक हुई है। वहीं पिछले साल फरवरी माह में 661 क्विंटल धनिया 21438 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी। इस वर्ष पिछले वर्ष से धनिये सरसों के भाव में कमी आई है।
झालरापाटन. महाराजा हरीशचंद्र कृषि उपज मंडी में नए धनिए सरसों की आवक शुरू हो गई है। मंडी में धनिया सुखाते किसान।