21 हजार रुपए की धोखाधड़ी में केस दर्ज
झालरापाटन| युवकको फोन कर धोखे से बजरी के 21 हजार 500 रुपए ले जाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा के कचौला निवासी सीताराम गुर्जर ने बताया कि 9826242328 नंबर से उस अज्ञात व्यक्ति ने प्रहलाद को कॉल किए और धोखे से रुपए लेकर चला गया।