पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक लिफाफा जारी होने के बाद भी सूर्य मंदिर पर अतिक्रमण का साया

डाक लिफाफा जारी होने के बाद भी सूर्य मंदिर पर अतिक्रमण का साया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन. सूर्य मंदिर के बाहर लोगों द्वारा खड़े किए गए वाहन।

भास्कर न्यूज |झालरापाटन

शहरके प्राचीन सूर्य मंदिर का गत दिनों डाक लिफाफा जारी होने बाद भी यह मंदिर अभी तक अतिक्रमण की चपेट में है।

गत दिनों सूर्य मंदिर का डाक लिफाफा जारी होने पर एसडीएम अशोक सांगवा, तहसीलदार हरसहाय जांगिड़ व्रत अधीक्षक कोटा उमराव सिंह, झालरापाटन थानाधिकारी हेमराज मुंड सहित कई अधिकारियों ने सूर्य मंदिर क्षेत्र पर हो रहे अतिक्रमण यहां खड़े कई जाने वाले वाहनों को हटाने को लेकर जायजा लिया था। इसके बावजूद भी अभी तक सूर्य मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमण नहीं हट पाया है।

गत दिनों डाक लिफाफा जारी होने के समय जायजा लेने आए उपखंड अधिकारी अशोक सांगवा ने कहा था कि झालरापाटन शहर काफी पुराना शहर है। यहां पर पार्किंग के लिए ज्यादा जगह नहीं है। चुनाव खत्म होते ही सूर्य मंदिर क्षेत्र से पार्किंग हटाने के लिए दो जगहों को देखकर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

तथा सूर्य मंदिर क्षेत्र को नो पार्किंग क्षेत्र घोषित किया जाएगा। सूर्य मंदिर का डाक लिफाफा जारी हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया लेकिन अभी तक यहां से वाहनों को नहीं हटाया गया।

नोटिसके बाद भी नहीं हुई पालना

सूर्यमंदिर क्षेत्र के आस-पास हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए उपखंड अधिकारी अशोक सांगवा ने नगरपालिका ईओ मुकेश नागर को अतिक्रमियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद नगरपालिका ईओ ने सूर्य मंदिर क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण पर अतिक्रमियों को नोटिस भी जारी कर दिए गए।

इसके बाद भी एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक सूर्य मंदिर पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई है।

बाजारोंमें दिखती है वाहनों की लंबी कतारें

सूर्यमंदिर का डाक लिफाफा जारी होने पर एसडीएम ने पार्किंग व्यवस्था शुरू करने की बात कही थी। इसके साथ ही आज भी शहर के बड़ली का चबूतरा, रूनीजा बाजार, तहसील की गली, सैटल बैंक, नगरपालिका तिराहा, कुम्हार मोहल्ला, बस स्टैंड परिसर सहित कई जगह पर अवैध पार्किग की जाती है।

नहींहो सका बाजार चौड़ा

मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे के पिछले कार्यकाल में शहर के मुख्य बाजार को चौड़ा करने की योजना बनी थी। इसके बाद मुख्य बाजार में शहर के कुछ व्यापारियों की दुकानें चपेट में आने कारण शहर के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद यह योजना सिर्फ कागजों में रह गई थी। दोबारा वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने पर लोगों का बाजार चौड़ा होने की उम्मीद लगी थी। शहर के मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के दबाव के बाद भी आज तक बाजार चौड़ा नहीं हो सका।

^सूर्य मंदिर शहर के बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को लेकर एक योजना बनाई जा रही है इसमें जिला प्रशासन,नगरपालिका प्रशासन,पुलिस प्रशासन मिलकर अतिक्रमण को हटाएगा। मुकेशनागर, ईओ नगरपालिका झालरापाटन