पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहर के असर से मौत

जहर के असर से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलग 2 हादसों में 4 बच्चे हुए घायल

नेशनल हाइवे-12 पर पलटी पिकअप

झालावाड़| खानपुरक्षेत्र के रानियाखेड़ी गांव के युवक की मंगलवार को जहर के असर से मौत हो गई। उसके इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या कारण है, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चला है।

पुलिस के अनुसार रानियाखेड़ी गांव निवासी हरीश मीणा पुत्र रामनारायण ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिसके असर से उसकी हालत बिगड़ गई। इसका पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झालरापाटन. अज्ञात शव मिलने के स्थान पर बिखरा खून।

असनावर. दीवार ढहने से घायल बालक।

झालावाड़. जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल बालक।

भास्कर न्यूज| झालरापाटन

शहरके नवलखा किले के पास मंगलवार सुबह कच्चे रास्ते से करीब 40 फीट अंदर जंगल में एक युवक का 2-3 दिन पुराना शव मिला है। सिर पर चोट का निशान होने से आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया। उसके चेहरे को जानवरों ने नोच दिया है, इससे फिलहाल पहचान नहीं पाई है।

सीआई हेमराज मुंड ने बताया कि सुबह 10 बजे जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे, तो युवक का शव मिला। उसके चेहरे और सीने को जानवरों ने नोच दिया था। सिर पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका है कि कुछ लोग उसकी हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को जंगल में फेंककर चले गए। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, फिलहाल में इसमें सफलता नहीं मिली है। वारदात का पता चलने पर एसपी राहुल बारहट और डीएसपी खुशालसिंह राजपुरोहित ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दाहिनेहाथ पर गोदा है आरबीएम

युवककी उम्र करीब 35-40 साल है। उसके दाहिने हाथ पर आरबीएम गोदा हुआ है। उसने सिलेटी रंग की पैंट, शर्ट पर नीले-सफेद धारियां और हल्के आसमानी रंग के जूते पहन रखे हैं। पैंट पर अप्सरा टेलर का स्टिकर लगा हुआ है। पहचान नहीं होने से उसके शव को डीप फ्रीज में रखवाया गया है।

टेलरने बताया रामबाबू नाम

सीआईमुंड ने बताया कि स्टिकर के आधार पर टेलर से पूछताछ की गई, तो उसने डायरी देखकर बताया कि पैंट रामबाबू ने सिलवाई थी, लेकिन वह कहां का है, इस बारे में पता नहीं चल सका है। उसका पता लगाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

भास्कर न्यूज|अकल