- Hindi News
- बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए फैलाई झोली
बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए फैलाई झोली
जंबूकश्मीर में आई बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता के लिए मंगलवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी मंडल युवा मोर्चा द्वारा झोली फैलाई गई। मंडल महामंत्री नितेश परमार ने बताया कि कश्मीर में फंसे लोगों की सहायता के लिए शहर के सूर्य मंदिर, चौपडि़या बाजार, पीपली बाजार, नगरपालिका, बजाज खाना में झोली फैलाकर बाढ़ पीडितों के लिए धन संग्रहण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंंद्र माधवानी, नितेश परमार, पार्षद दीपक शर्मा, माणकचंद राठौर, यशर्वधन बाकलीवाल सहित कई शामिल थे।
सहायताराशि एकत्र की
अकलेरा. नगरमें भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ राशि एकत्र की गई। इस धन संग्रहण में अकलेरा नगर से 27240 रुपए एकत्रित किए गए। इस दौरान विधायक कंवरलाल मीणा, मंडल अध्यक्ष कल्याणमल गोयल, मदन मीणा, जितेंद्र विजयवर्गीय, अनूप गौतम, मोहन नागर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।