मंगलयान की सफलता का जश्न मनाया
संस्कारविद्या मंदिर सीनियर सैकंडरी स्कूल में बुधवार को भारत के मंगलयान को सफलता पूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापति होने पर खुशियां मनाई गई।
संस्था प्रधान अवनींद्र व्यास ने इसे गौरव पूर्ण क्षण बताते हुए भारतीय वैज्ञानिकों के ज्ञान, तकनीक की तारीफ की है। इस मौके पर इसरो अध्यक्ष सरयूआर राव, डॉ कस्तूरी रंगन, डॉ मधु फुल्ल और प्रोफेसर यशपान से भेंट के क्षणों की भी चर्चा की। कार्यक्रम में अध्यापक चंद्रप्रकाश, सूरजप्रकाश शर्मा, शोभा जोशी, भावना, श्याम राठौर, बृजमोहन रैगर ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने अतिशबाजी कर जश्न मनाया।
>झालरापाटन. एक निजी स्कूल में अायोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।