जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया
धनाढ्य बीपीएल धारकों पर करो कार्रवाई
झालरापाटन|धनाढ्यलोगों के बीपीएल सूची से नाम हटाने बीपीएल परिवारों की फिर से जांच करवाने की मांग लेकर स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि गत दिनों दीवारों पर बीपीएल धारकों का नाम बीपीएल क्रमांक अंकित किए थे। जिसके कारण कई सक्षम परिवारों के मुखियाओं ने अपने बीपीएल कार्ड को नगरपालिका में जमा करवा दिया था। वहीं इसमें नगरपालिका के एक पार्षद माणक राठौर पुत्र नारायण राठौर का भी शामिल होना पाया गया था। इस बारे में पूर्व में भी कलेक्टर को सूचना देकर अवगत करवाया गया। इस सक्षम लोगों का बीपीएल कार्ड उपयोग में लेने पर इन पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष राहुल सोनी, उपाध्यक्ष राहुल माली, पंकज वैष्णव, नगर व्यवस्था प्रमुख राजेश सुमन आदि मौजूद थे।
सिंहपुरमें 165 रोगियों का उपचार किया
करावन|समीपवर्तीसिंहपुर गांव की दो महिलाओं की कोटा अस्पताल में हुई मृत्यु दो जनों की इलाज के दौरान जांच में स्क्रब टाइपस पाए जाने के बाद ब्लॉक सीएमएचओ विकास जैन, नोडल अधिकारी मनोज ठागरिया पीएचसी आवर के चिकित्सक राजकुमार शर्मा कि की पांच सदस्यीय टीम द्वारा 165 रोगियों का उपचार किया गया। 19 मरीजों की ब्लड स्लाइड ली गई, 10 जगह एमएलओ डाला और स्प्रे करवाया गया। उपचार के दौरान एक मरीज नारायणसिंह (35) बुखार पीड़ित पाया गया। जिसे 108 एंबुलेंस से झालावाड़ भिजवाया गया। डॉ. जैन ने बताया कि गांव में गंदगी बहुत फैली हुई है। इस बारे में किसानों को जानकारी दी गई। वहीं गांव में हो रहे गड्ढों को बंद करने के लिए पीडब्ल्यूडी जेईएन से बात की गई है।
कलहोगी कथक नृत्य की प्रस्तुति
झालरापाटन|राष्ट्रीयसेवा योजना स्पीक मेके के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय डॉ राधा कृष्णन सैकंडरी स्कूल में शुक्रवार को देहरादून की नर्मदा राय द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी सुरेंंद्र जैन ने दी।
न्यूज़ इनबॉक्स
>रटलाई. गुर्जर युवा महासभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत करते ग्रामीण।