युवक-युवतियों ने दिया परिचय
मेरानाम सुनिता कुमारी है, मेरे पिता का नाम राजेंद्र कुमार यादव है। मैं एक अध्यापिका हूं। कुछ इसी तरह के स्वर गुरुवार को पालिका पार्क बस स्टेंड में आयोजित यादव (जाटव) समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में गुंजे। यादव समाज के तत्वावधान में गुरुवार सुबह हरद्दोल बाबा मूर्ति स्थापना को लेकर कलशयात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए हरद्दोल बाबा के मंदिर पहुंची। यहां हरद्दोल बाबा की प्रतिमा स्थापना के बाद पालिका पार्क में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया। इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए समाज बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में 300 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी अकलेरा पालिका अध्यक्ष बालकिशन यादव, दुर्गालाल यादव, यतनसिंह यादव, बाबूलाल यादव, किशोरलाल यादव, गोरधनलाल यादव, केसरीलाल यादव, विशिष्ट अतिथी घनश्याम बृजवासी, रणजीतसिंह, राजेश जाटव, प्रवीण कुमार कदम रहें। इस मौके पर यादव समाज की कार्यकारिणी का चुनाव और शपथ समारोह भी आयोजित किया गया।
>झालरापाटन. यादव समाज के द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में उपस्थित महिलाएं।
>झालरापाटन. सम्मेलन में परिचय देती युवती।
>झालरापाटन. यादव समाज के परिचय सम्मेलन में मौजूद महिलाएं।