पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शन कर मांगा रोजगार और पुनर्वास

प्रदर्शन कर मांगा रोजगार और पुनर्वास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीसिंधबांध किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में दीवड़ी गांव के पुनर्वास और रोजगार देने की मांग को लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में बताया गया कि झालरापाटन तहसील में कालीसिंध बांध में पहली बार पानी रोकने से बांध के डूब में आए दीवड़ी गांव के किसानों और ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बांध की अधिकतम भराव क्षमता 316 मीटर रखी गई है। इससे गांव दीवड़ी की सारी कृषि भूमि डूब चुकी है। अब ग्रामीणों के सामने परिवार के भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है। गांव के लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

पुनर्वास के लिए जगह चिह्नित नहीं

सहकारीसमिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक ने बताया कि गांव की समस्त कृषि भूमि बांध के पानी में डूब चुकी है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक पुनर्वास की जगह चिंहित नहीं की है। गांव का सर्वे करवाकर घरों का उचित मुआवजा देकर मूलभूत सुविधाओं सहित शहर के समीप पुनर्वास किया जाए। किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए। गांव के युवाओं के लिए स्किल डवलपमेंट के अंतर्गत प्रशिक्षण दिलवाकर राेजगार मुहैया करवाया जाए। ग्राम पंचायत मुख्यालय रीछवा में फरवरी 2013 में प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत गांव के सभी ग्रामीणों ने पुश्तेनी मकानों के पट्‌टे बनवाने के लिए आवेदन कर पट्‌टे बनवाए थे, लेकिन पंचायत की उदासीनता के चलते ग्रामीणों को अभी तक मकानों के पट्‌टे नहीं मिल पाए हैं।

संशोधितमुआवजा दिलाया जाए

ग्रामीणोंने बताया कि अभी हाल ही में पारित नये भूमि अधिग्रहण बिल 2014 से डूब क्षेत्र के किसानों को संशोधित मुआवजा राशि देकर आर्थिक राहत पहुंचाई जाए। ग्रामीण मदनलाल, इंद्रसिंह, रामलाल, हेमराज सहित अन्य ने बताया कि ग्रामीणों को पीने का पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते यहां बांध का दूषित पानी पीना पड़ रहा है।

झालावाड़. पुनर्वास की मांग को लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन करते दीवड़ी की ग्रामीण महिलाएं।