- Hindi News
- थाना सर्किल पर कारों की भिड़त, जनहानि नहीं
थाना सर्किल पर कारों की भिड़त, जनहानि नहीं
झालरापाटन |शहर केथाना सर्किल के पास खतरनाक घुमाव पर दोपहर 2 करीब दो कारों में भिड़त हो गई। हादसे में किसी प्रकार की जानहानी होने की खबर नही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर थाना सर्किल के पास झालावाड़ से झालरापाटन तरफ रही कार यूपी 14 एजेड 5399 ने झालरापाटन से झालावाड़ की और जा रहे मकसुद अली पुत्र सादिक अली की कार को टक्कर मार दी। झालरापाटन निवासी मकसूद अली ने बताया कि वह झालरापाटन से झालवाड़ की तरफ जा रहा था। सर्किल पर झालावाड़ की तरफ से आने वाली कार ने गलत साईड में गुसाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी।
झालरापाटन. थाना सर्किल पर कारोें की भिड़त में क्षतिग्रस्त हुई कार।