पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघर्ष समिति की बैठक हुई

शिक्षक संघर्ष समिति की बैठक हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन|तृतीय श्रेणीशिक्षक संघर्ष समिति 2012 की नवगठित शिक्षक संघर्ष समिति की बैठक आनंदधाम मंदिर परिसर स्थित पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सितम्बर 2012 में नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों का परिवीक्षा समाप्त होने के 6 महीने बाद भी सरकार वेतन नियमितिकरण तथा स्थायीकरण नही कर रही है। बैठक में संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार की मंशा साफ नजर नही रही है। सरकार परिवीक्षा काल के बाद बढ़ा हुआ वेतन रोशनल मोनकर नही देना चाहती है। इस पर समिति को संगठित कर निविर्राध रूप से श्याम पाटीदार को अध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक में समिति सदस्य के रूप में सुरेश मीणा, राहुल गुप्ता, विनोद पाटीदार, अरिवंद पाटीदार, जितेंद्र कश्यप, राजेश शर्मा, नावेद अख्तर, लाजवंती पटवा को मनोनित किया गया।