बाल उल्लास में निकाला पथ संचलन
शहर में रविवार को बाल उल्लास कार्यक्रम के तहत पथ संचलन निकाला गया। बाल उल्लास पथ संचलन कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित बाल उल्लास कार्यक्रम दोपहर 1 बजे मदन विलास पैलेस स्थित एसटीसी प्रांगण से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मदन विलास पैलेस परिसर में जाकर सम्पन्न हुआ। पथ संचलन में विद्यार्थी घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर मां भारती की सेवा में जय घोष लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम के तहत पूरे शहर में जगह-जगह तोरण द्वार लगाए गए थे। पथ संचलन पर विभिन्न संगठनों ने की पुष्प वर्षा की। शहर में बाल उल्लास कार्यक्र के तहत रविवार को निकाले गए बाल उल्लास पथ संचलन कार्यक्रम के शहर के पिपली बाजार चौराहे पर नागेश्वर सेवा समिति के अशोक राठौर, मुकेश सोनी, नवदीप सोनी, भाजपा मंडल के प्रवक्ता रजनीश राठौर, सेठों के चौराहे पर योग गुरू सुनिल कारपेंटर, नरेंद्र कारपेंटर, राहुल टेलर, लखन, गोलू, योगेश झडिय़ा, विजय मुंदडा,अमरीश सेठिया, राज गुर्जर, गुर्जर मोहल्ले में राजस्थान स्टूडेंट फ्रंट गुर्जर मोहल्ला विकास समिति के वीरेंद्र सिंह झाला, शीतल गौड़़, अमर लाल गुर्जर, नरेंद्र गौड़, भूपेंद्र सिंह भाटी, विष्णु गुर्जर, नरेंद्र गौड़, देवेंद्र गौड जानकी रमण एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर सुतार समाज हाई स्कूल रोड़ पर भगवत, आत्मा राम, कैलाश, नरेंद्र कारपेंटर, हितेश कारपेंटर, मोहन लाल वैष्णव ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
डग में जयघोष के साथ निकाला पथ संचलन
डग.पंचायत समिति डग की ग्राम पंचायत जगदीषपुरा के ग्राम गढ़ा में स्वयंसेवको द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जिसमें जगदीषपुरा मण्डल के सात गांवो के 250 से अधिक स्वयंसेवको ने बढचढ कर हिस्सा लिया, पथ संचलन ग्राम के प्रमुख मार्गो से घोश के साथ स्वयंसेवको ने कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन निकाला, पथ संचलन का कस्बे में पुश्प वर्शा कर स्वागत किया गया मुख्यवक्ता जिला कार्यवाहक बन्नेसिंह ने कहा कि आज विष्व हमारी और देख रहा है तथा आने वाले समय में हम विष्व को मार्ग दिखाऐगें हिन्दु संस्कृति सभी का भला चाहने वाली है षांती का मार्ग दिखाने वाली है उक्त जानकारी सहतहसील प्रभारी मुकेष नारायण ने दी
झालरापाटन. बाल उल्लास कार्यक्रम के तहत बच्चों ने पथ संचलन निकाला गया।