पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर की अनुमति के बिना नहीं होगी प्रतिनियुक्ति

कलेक्टर की अनुमति के बिना नहीं होगी प्रतिनियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सा और शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्तियों से व्यवस्था प्रभावित

जिलेमें चिकित्सा और शिक्षा विभाग में ही प्रतिनियुक्तियों की भरमार है। शिक्षा विभाग में जहां शिक्षक अपने मूल स्थान की बजाय शहरी और आसपास के क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं। ऐसे ही हाल चिकित्सा विभाग में भी हैं। यहां भी कई नर्सिंग कर्मचारियों सहित चिकित्सकों ने अपनी मनपसंद स्थानों पर प्रतिनियुक्तियां करवा रखी हैं। शिक्षकों की प्रतिनियुक्तियों से जहां ग्रामीण क्षेत्रों की शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित होती है वहीं चिकित्सा क्षेत्र पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अब जरूरत वाले स्थानों पर ही प्रतिनियुक्तियां हो सकेंगी।

नोडल अधिकारी नियुक्त

सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 4 से 11 अक्टूबर तक मंत्री, एसीएस, पीएस की टीम भ्रमण पर रहेंगी। कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने आदेश जारी कर बताया कि भ्रमण टीम द्वारा क्षेत्र की समस्याओं, जनसुनवाई, कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही 9 अक्टूबर को प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर जनसुनवाई शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इस कार्य के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने एक अन्य आदेश में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई के दौरान शिविर में समस्त ब्लॉक स्तर के अधिकारी को आवश्यक रुप से उपस्थित रहने के लिए पाबंद करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति झालरापाटन के शिविर में जिला मुख्यालय पर पदस्थापित अधिकारी भी भाग लेंगे।

बदल डालो कस्तूरबा गांधी छात्रावासों की सूरत

कलेक्टरने सर्व शिक्षा अभियान के प्रभारी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से पहले कस्तूरबा गांधी छात्रावास की सूरत बदलनी चाहिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी जीर्णशीर्ण भवन में स्कूल संचालित नहीं होना चाहिए। साथ ही स्कूलों में रंगाई, पुताई, साफ सफाई, नाकारा सामान का निस्तारण, मरम्मत कार्य भी शत प्रतिशत करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भामाशाह योजना के तहत आयोजित शिविरों में नामांकन की प्रविष्टियां पूर्णतया त्रुटि रहित एवं गुणवत्ता के साथ की जाएं।

भास्कर न्यूज| झालावाड़