पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षदों ने लगाया फर्जी बिल उठाने का आरोप

पार्षदों ने लगाया फर्जी बिल उठाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन| शहरके नगरपालिका बोर्ड की मीटिंग में पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी, जेईएन ठेकेदार पर फर्जी बिल उठाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पार्षदों ने कार्य का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है।

पार्षद चंद्रप्रकाश, इरफान अली, अंबेश मीणा, हारुन कुरैशी, कुंजवती शर्मा, हेमलता मंगल ने ईओ को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि शहर के करोली वाले बालाजी, भैरूपुर कच्ची बस्ती हरिश्चंद्र कॉलोनी के पास पार्क में मिट्टी डालने के कार्य के टेंडर हुए थे। इसमें ठेकेदार ने 40 हजार रुपए की मिट्‌टी डालकर 3 लाख 50 हजार रुपए का बिल उठा लिया गया। इस कार्य में अनियमितता बरती गई है। पार्षदों ने कार्य का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है।