ओजोन परत के हो रहे क्षरण पर जताई चिंता
वनविभाग की ओर से हर्बल गार्डन झालरापाटन में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से ओजोन परत संरक्षण विषय पर निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी संजू शर्मा ने ओजोन परत एवं उसके लाभ सहित संरक्षण की जानकारी दी। प्रतियोगिता के विजेताओं को उप वन संरक्षक सुदीप कौर ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ओजोन परत सूर्य की पराबैंगनी हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करती है, लेकिन बढ़ती औद्योगिक प्रगति, कार्बनडाई आक्साइड की वृद्धि के कारण इस परत का क्षरण हो रहा है। इसे बचाने के लिए वृक्षों को बचाना जरूरी है। कार्यक्रम में रामविलास मेहर, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, कपिल मेहरा, रशीद खान, हेमराज गुप्ता, सुनीला गुप्ता सहित कई ने विचार व्यक्त किए।