पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल स्कूल को मिले शिक्षक, अब शुरू हो सकेगी पढ़ाई

मॉडल स्कूल को मिले शिक्षक, अब शुरू हो सकेगी पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत असनावर में संचालित माॅडल स्कूल को अब शिक्षक मिल पाए हैं। यहां सात शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। अब एक दो दिन में यह कक्षाएं संचालित हो जाएंगी। गौरतलब है कि इस शिक्षा सत्र में असनावर में मॉडल स्कूल को शुरू होना था, लेकिन यहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से अब तक यह स्कूल शुरू नहीं हो पाया था। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने 10 सितंबर के अंक में मॉडल स्कूल में पढ़ाने के लिए नहीं मिले शिक्षक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के प्रकाशित होने के बाद राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षा विभाग हरकत में आया और अब जाकर सात शिक्षकों की नियुक्ति हो पाई है। यहां इस साल 158 बच्चों को प्रवेश दिए गए हैं। इन प्रवेशित बच्चों के अभिभावकों को भी सूचना दी जा रही है ताकि यहां कक्षाएं लगाई जा सकें। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से मॉडल स्कूल के लिए फर्नीचर सहित अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यहां सैंट्रल स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। इसके तहत खेल मैदान से लेकर कम्प्यूटर लैब और आधुनिक पढ़ाई से बच्चों को जोड़ा जाएगा। झालरापाटन ब्लॉक के बच्चे इस स्कूल में प्रवेश लेंगे। इसके प्रवेश प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी। अब 158 बच्चों का सलेक्शन किया जा चुका है।

भवनतैयार नहीं, अभी सीनियर सेकंडरी भवन में चलेगा स्कूल

असनावरमें मॉडल स्कूल के लिए बनाया जा रहा भवन अभी तैयार नहीं हो पाया है। इसके तहत फिलहाल राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल भवन के दो कमरों में इसको संचालित किया जाएगा। हालांकि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अधिकारियों का मानना है कि मुश्किल से एक पखवाड़े में मॉडल स्कूल के भवन को तैयार करवा लिया जाएगा। ताकि इसी भवन में स्कूल का संचालन हो सके।

^मॉडलस्कूल असनावर के लिए सात शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हो चुकी है। जल्द ही इसको नए भवन में संचालित किया जाएगा। फिलहाल सीनियर सैकंडरी स्कूल में इस भवन का संचालन होगा। रंगलालमीणा, एडीपीसी,राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान

दैनिक भास्कर में 10 सितंबर को प्रकाशित खबर

भास्कर न्यूज|असनावर

राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत असनावर में संचालित माॅडल स्कूल को अब शिक्षक मिल पाए हैं। यहां सात शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। अब एक दो दिन में यह कक्षाएं संचालित हो