पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसी रोड से 77 गांवों की राह होगी आसान

सीसी रोड से 77 गांवों की राह होगी आसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. हिम्मतगढ़ के पास लगाया गया ऑटामेटिक सीसी मिक्सर प्लांट।

भास्कर न्यूज| झालावाड़

शहरकी तर्ज पर अब 77 गांवों में एम 30 ग्रेड से सीसी रोड बनेंगे। इन पर 49 करोड़ की लागत आएगी। रोड के दोनों ओर पक्की नालियां बनाई जाएंगी। ये कार्य पूरे होने पर कच्चे और असमतल रोड से निजात मिलने के साथ लोगों की राह आसान होगी। इनके निर्माण का काम शुरू हो गया है।

पंचायतों में अब तक फर्शी और खरंजे बनते आए हैं। मानक पर खरे नहीं होने से कुछ ही समय में उनकी दशा बिगड़ जाती है। इससे लोगों को लंबे समय तक सुविधा नहीं मिल पाती। गांव का आवागमन बेहतर होने के साथ उनको लंबे समय तक फायदा मिले, इसके लिए शहर की तर्ज पर पंचायत मुख्यालयों पर एम 30 ग्रेड के सीसी के रोड स्वीकृत किए गए। प्रत्येक पंचायत पर एक किमी लंबे रोड बनेंगे। पानी का निकास आसानी से हो, इसके लिए रोड के दोनों ओर पक्के नालों का निर्माण किया जा रहा है। जिले में स्वीकृत सभी रोड के निर्माण पूरी गुणवत्ता से हों, इसके लिए हिम्मतगढ़ के पास ऑटोमेटिक सीसी मिक्सर प्लांट स्थापित किया गया है।

हाल में कोटा से यहां आए एडीशनल चीफ इंजीनियर एमएम फुलवारिया ने साइट पर जाकर प्लांट को देखा। जिले में कुल 77 रोड बनेंगे, इनमें सबसे ज्यादा झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में 30 रोड बनेंगे। अभियंता ने बताया कि रोड बनाने का काम शुरू हो चुका है।

मनरेगामें बनेगी नालियां

स्वीकृतएम 30 ग्रेड के सीसी रोड के दोनों साइट पर मनरेगा के तहत नालियों का निर्माण होगा। इनकी स्वीकृति अभी आना बाकी है। उनके प्रस्ताव बनाकर भेज दिए हैं। स्वीकृति मिलने पर उनका कार्य शुरू कर देंगे।

मूवेबलहै मिक्सर प्लांट

हिम्मतगढ़के पास लगाया गया ऑटोमेटिक सीसी मिक्सर प्लांट मूवेबल है, जिसे पहिए लगाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। एक्सईएन एसपी गोयल ने बताया कि उसमें कंट्रोल पैनल लगा हुआ है, जिससे वह अनुपात के हिसाब से सामग्री का मिश्रण करता है। इससे गुणवत्ता बनी रहती है। इसकी मदद से एक किमी सड़क 3-5 दिन में बनाई जा सकेगी।

^ 49 करोड़ की लागत से 77 गांवों में एम 30 ग्रेड के सीसी रोड बनेंगे। इनके कार्यादेश दिए गए है। एक किमी सड़क पर करीब 68 लाख की लागत आएगी। काम निर्धारित समय में पूरा करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। -आरएत्रिवेदी, एसई, पीडब्ल्यूडी