- Hindi News
- पक्का बिल मांगने पर दुकानदार ने की ग्राहक से मारपीट
पक्का बिल मांगने पर दुकानदार ने की ग्राहक से मारपीट
झालरापाटनथाने में शनिवार शाम को झालावाड़ के आनंद विहार कॉलोनी निवासी डॉ दंपती से गाली-गलौच कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शहर थाना प्रभारी हेमराज मुंड ने बताया कि फरियादी संदीप शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह दोपहर करीब सवा 2 बजे शहर में टेक्सटाइल की एक दुकान पर साड़ी खरीदने के िलए गए हुए थे।
इस दुकान से संदीप की प|ी ने पूर्व में भी साड़ियां खरीदी थी। इस पर दुकानदार ने फरियादी की प|ी को 451 रुपए देकर कच्चा बिल दे दिया था। दुबारा जब और साड़ियां लेने आए तो शनिवार को दुकानदार से पक्का बिल करवाने के लिए कहा तो इस पर दुकानदार ने आनाकानी की और दंपती से अपशब्दों को प्रयोग किया। और 300 रुपए का एक बिल कम देते हुए ग्राहक कों दुकान से बाहर निकलने की बात कहकर गाली गलौच करने लगा। इस पर ग्राहक ने कहा कि समान खरीदा तो उसका बिल भी जरूर लेंगे। इस पर दुकान मालिक राधेश्याम गुप्ता उसके लड़के ने ग्राहक को रोककर गाली-गलौच के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इससे ग्राहक की शर्ट पीछे से फट गई। और दांए हाथ की बीच वाली अंगुली पर चोट आई और अंगूठा मुड़ गया। इस पर पुलिस ने पीडि़त ग्राहक का मेडिकल करवाकर दुकानदार के खिलाफ 341,323,504,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई चौथमल को दी। मामले की सूचना मिलते ही दुकानदार के बचाव के लिए झालरापाटन व्यापार संद्य के पदाधिकारी और कई लोग थानें में एकत्र हो गए।