पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार की पहली बैठक कोटा ओपन यूनिवर्सिटी में चार को होगी

सरकार की पहली बैठक कोटा ओपन यूनिवर्सिटी में चार को होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहली बैठक 4 अक्टूबर को सुबह नौ बजे वर्द्धमान महावीर खुला विवि में होगी। इसके बाद सभी अधिकारी मंत्री अपने निर्धारित इलाके में चले जाएंगे। वे पांच दिन तक वहां रहेंगे। इसके बाद वे अपनी ट्यूर रिपोर्ट तैयार करेंगे। जनसुनवाई में आने वाली सभी समस्याओं को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सरकार का कोटा आने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। यह भी तय हो गया है कि कौन सा मंत्री किस क्षेत्र में रहेगा। पांच दिन तक अलग-अलग क्षेत्र में रहने के बाद 10 अक्टूबर को सुबह कोटा खुला विवि में फीडबैक मीटिंग होगी। इसमें ऐसे जरूरी विषयों पर चर्चा होगी, जिन पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती हो, उसका निर्णय लिया जाएगा। 11 अक्टूबर काे कोटा खुला विवि में ही मंत्रिमंडल की बैठक होगी। प्रशासन को मिले कार्यक्रम के तहत मंत्री गुलाबचंद कटारिया सुल्तानपुर, राजेन्द्र राठौड़ डग, कालीचरण सर्राफ सांगोद, प्रभुलाल सैनी बकानी, गजेंद्र सिंह अटरू, यूनुस खान झालरापाटन, नंदलाल मीणा बूंदी, अरुण चतुर्वेदी केशवरायपाटन, अजय सिंह बारां, हेमसिंह भडाना अंता में 4 से 8 अक्टूबर तक रहेंगे। इसी क्रम में अधिकारियों में अशोक संपतराम इटावा, अशोक शेखर लाडपुरा, अशोक जैन खैराबाद, राजहंस उपाध्याय तालेड़ा, डीबी गुप्ता खानपुर, मुकेश शर्मा मनोहरथाना, श्रीमत पांडे पिड़ावा, क्षेमराज नैनवां, सुदर्शन सेठी किशनगंज, दीपक उप्रेती छीपाबड़ौद, शैलेन्द्र अग्रवाल छबड़ा, सुबोध अग्रवाल हिण्डौली, पीके गोयल शाहबाद में रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि तीन बड़ी बैठकें कोटा खुला विवि में होंगी, जिसमें ब्रीफिंग, फीडबैक मंत्रिमंडल की बैठक शामिल है।