पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा की पिटाई पर हेडमास्टर सस्पेंड

छात्रा की पिटाई पर हेडमास्टर सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथपुरी गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में छात्रा की पिटाई करने के आरोपी हैडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे मनोहरथाना ब्लॉक मुख्यालय पर लगाया है। जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कुमार मालावत ने बताया कि जगन्नाथपुरी के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा मंगला सेन की तीन दिन पहले हैडमास्टर ज्ञानचंद जैन ने बेरहमी से पिटाई की थी। इसमें उसके पेट में गंभीर चोट आई। इस को लेकर शनिवार को प्रकरण भी दर्ज हो चुका है। इस डीईओ मालावत ने कार्रवाई करते हुए हैडमास्टर जैन को सस्पेंड कर दिया।

यहथा मामला

झूमकीग्राम पंचायत के जगन्नाथपुरी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में 17 सितंबर को 8 कक्षा में पड़ने वाली छात्रा मंगला सेन पुत्री घनश्याम सेन की हैडमास्टर ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इससे मंगला के पेट में सूजन और दर्द शुरू हो गया था। इस मामले में शनिवार को हैडमास्टर के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कराया था। छात्रा को झालावाड़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उसे रविवार को छुट्टी दे दी गई।