पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने उठाई समस्याएं

विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने उठाई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने उठाई समस्याएं

झालावाड़|राजस्थानविद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक रविवार को खंडिया पावर हाउस पर हुई। इसमें कर्मचारियों ने समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान करने की मांग की।तकनीकी कर्मचारियों ने उनकी पे ग्रेड 2400 रुपए करने और नियमानुसार पदोन्नति करने की सरकार से मांग की। इसके साथ दीपावली से पहले सभी ग्रिड स्टेशन लाइनों की मरम्मत कराने, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, ग्रिड स्टेशनों पर नियमानुसार तकनीकी कर्मचारी लगाने, फिक्सेशन रिवाइज्ड कर सभी तकनीकी कर्मचारियों को समान लाभ देने और निगम का परिचय पत्र और वेतन स्लिप उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मेहरा, जिलाध्यक्ष घनश्याम गुर्जर, महामंत्री रवींद्र सेन, उपेंद्रपाल मेघवाल, पवन शृंगी, विक्रम सिंह, विकास चौधरी, नरेश अहीर तथा ओम आदि थे।

बकानीमें मोटर साइकिल चोर गिरोह सक्रिय

बकानी|कस्बेमें इन दिनों मोटर साइकिल चोरी की वारदाते बढ़ती जा रही है। हाल ही शुक्रवार को अध्यापक राकेश के घर के बाहर से तथा पंचायत समिति परिसर के बाहर से एक होंडा की मोटर साइकिल चोरी हुई। चोर केवल होंडा की मोटर साइकिल ही चुरा रहे हैं। पिछले दिनों हितेश चौरसिया की मोटर साइकिल चाेरी हुई थी जो अभी तक नहीं मिली तथा शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर से दो मोटर साइकिलें चाेरी हुई जिसमें से एक मोटर साइकिल चोर तालाब के पास फेंक कर भाग गए। मोटर साइकिल गिरोह की बढ़ती वारदातों के कारण लोगों अध्यापकों मं काफी रोष है। अध्यापक राकेश पोटर द्वारा अपनी मोटरसाइकिल की रिपोर्ट बकानी थाने में दर्ज कराई गई।

पैगंबरसाहब पूरी दुनिया के लिए रहमत

झालावाड़|अल्लाहने पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा (सअव) को पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा है। उनका तरीका ही सबसे अफजल है। इसलिए उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। मुख्य अतिथि कोटा के अमीर राशिद सल्फी ने यह बात जामुनिया में शनिवार को हुई मोहब्बते रसूल कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि मोमिनों को दुनिया के हर मजहब के लोगों के साथ भाई चारे के साथ रहना चाहिए। यहां पर उन्होंने कुरान और सुन्नत पर चलने के साथ वालदेन की खिदमत करने की नसीहत भी दी। सदारत अमीर असलत खान ने की। इस प्रोग्राम में हफीज उल्ला खान, नफीस खान, फिरोज अहमद, आकिब खान, शाहिद खान, हाशिम अली, रियाज, अल