रीछवा कस्बे का निकला मृत युवक
झालरापाटन| युवककी हत्या कर सबूत मिटाने के इरादे से नवलखा किले के पास फीट अंदर जंगल में शव फेंक दिया था, जिसकी पहचान रीछवा कस्बे के निवासी रामबाबू के रूप में हुई है। इसी के साथ अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
सीआई हेमराज मुंड ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे करीब जंगल में युवक शव मिला था। जिसकी रात में शिनाख्त हो गई। परिजन ने उसकी पुरानी चोट ऑपरेशन के निशान समेत पहनावे से पहचान की। उन्होंने बताया कि वह 5 दिसंबर को गांव से आया था। उस दिन जगन्नाथपुरी में काम किया और रात में वहीं रुक गया। अगले दिन झालरापाटन में सीसी का काम किया। फिर पता नहीं चला। तीन दिन बाद शव मिलने पर परिजन आए और पहचान रामबाबू पुत्र गोपीलाल के रूप में की है।