पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभियान में चिह्नित लाडलियों को कल किया जाएगा सम्मानित

अभियान में चिह्नित लाडलियों को कल किया जाएगा सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चियों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी, रैंप पर कैटवाॅक का भी अवसर मिलेगा, ख्याति प्राप्त जादूगर लक्षकार दिखाएंगे जादू

भास्कर न्यूज| झालावाड़

जिलेमें चलाए जा रहे लाडली सम्मान अभियान की शृंखला में 12 दिसंबर को झालरापाटन में चंद्रभागाा मेला मंच पर लाडली सम्मान के साथ मेले का समापन होगा। इस मेले में प्रशासन की तरफ से सर्वें में चिह्नित लाडलियों को सम्मानित किया जाएगा इस दौरान लाडली प्रतिभा खोज का आयोजन होगा जिसमें ऐसी लाडिलयों को चिह्नित किया जाएगा जिनके अंदर प्रतिभा तो है लेकिन अपेक्षित मंच नहीं मिलने से उनकी प्रतिभा लोगों के सामने नहीं पा रही हैा। मेले में नुक्कड़ नाटक सहित कई कार्यक्रम होंगे। सरकारी प्राइवेट स्कूलों की बच्चियों की फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। बच्चियों को रैंप पर कैटवाॅक करने का भी अवसर मिलेगा। इसके अलावा फिल्म तीतरी की नायिका संगीता चौधरी, फिल्म लाडो का नायक मास्टर अमिताभ भी आएंगे। जादूगर सम्राट लक्षकार अपनी जादू कला का भी प्रदर्शन करेंगे। मेला रंगमच पर सरकारी विभाग जिले में लाडलियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाएंगे।

जिला में चलाए जा रहे लाडली सम्मान अभियान के संयोजक विपिन तिवारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जिस तरह से लाडली सम्मान अभियान के दौरान मामले सामने रहे हैं वह काफी चौंकाने वाले रहे हैं। इस अभियान में खास बात देखने में यह आई है कि नाबालिग बच्चियां अपनी बात खुलकर कह रही हैं। चाहे जबरन बाल विवाह कराने का मामला हो या फिर कम उम्र में शादी के बाद जो यातनाएं भोग रही है। उसकी पीड़ा को वह बताने में नहीं चूक रही।

इसी को देखते 12 दिसंबर को झालरापाटन में चंद्रभागा मेला ग्राउंड पर एक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में ऐसी लाडलियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने बाल विवाह का विरोेध किया या फिर कम उम्र में विवाह हो जाने के बावजूद 18 साल के पहले ससुराल नहीं जाने का इस अभियान के दौरान संकल्प लिया।

प्रशासनने भी की तैयारी

लाडलीसम्मान अभियान के तहत लगने वाले मेले के लिए प्रशासन के स्तर पर भी तैयारियां जोरों पर हैं। जिला परिषद के सीईओ जुगल किशोर मीणा ने बताया कि लाडली सम्मान अभियान का कारवां झालरापाटन पंचायत समिति के 20 ग्राम पंचायतों में पहुंचा। यहां से चयनित प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित क