कृष्ण भक्ति के आगे सब फीका
शहरमें महात्मा गांधी कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर बुधवार से तीन दिवसीय नानी बाई के मायरे का आयोजन किया गया। नानी बाई के मायरे में कथावाचन कोटा निवासी पंडित हर्षभटजी महाराज द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने नरसीजी के पूर्व जन्म की कथा सुनाई। इसके बाद भगवान शंकर द्वारा नरसीजी को महारास के दर्शन करवाने की कथा का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि जिस भगत को श्रीकृष्ण से प्यार हो जाता है तथा जो भगत कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाता है उसें कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। इसके बाद बुधवार रात को ही कलाकारों के द्वारा रात 8 बजे से 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया।
रामायणजीकी निकाली शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु
रायपुर.बरड़ीबालाजी पर पिछले पांच वर्षों से अनवरत चल रही अखंड रामायण पाठ के पांच वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बरड़ी बालाजी मंदिर से रामचरित मानस की शोभायात्रा कस्बे के सभी मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा आरती उतारकर स्वागत किया। शोभायात्रा में भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे।
विपरीत परिस्थितियों में ईश्वर ही सच्चा साथी
सुनेल.कस्बेमें सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय वाचन बालसंत हरिनारायण वैष्णव द्वारा दोपहर 12 से 3 बजे तक किया जा रहा है। जिसका श्रवण करने के लिए श्रृद्धालु उमड़ रहे हैं। कथा के तीसरे दिन बालसंत ने कहा कि मानव समाज का कल्याण सत्कर्म से ही संभव है। मानव को भवसागर पार करना है तो सत्कर्म के मार्ग पर चलकर स्वर्ग प्राप्त करता है। संत ने किसी की मृत्यु के बाद मृत्युभोज कराने को एक आडम्बर बताया। मनुष्य के जीवन में विपरीत परिस्थितियों में ईश्वर ही सच्चा साथी है, जबकि अन्य सभी आपका साथ छोड़ देते हैं। इसलिए ईश्वर में विश्वास रखते हुए सच्चे तन-मन से प्रार्थना करें। उन्होंने मंगलसूत्र के बारे में बताया कि उसमें एक काला और एक सोने का मोती होता है। इसका तात्पर्य यह है कि जीवन में सुख और दुख: दोनो आते हैं और इनका सामना करना पड़ता है ऐसे समय से प्रभु का सिमरन करना चाहिए। जिससे प्रभु सारी परेशानियां हर लेते हैं। साथ ही यह भी कहा कि पति के संग ही प|ी की शोभा होती है। कथा के दौरान सुनाए गए भजनों पर श्रृद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। भागवत कथा से कस्बे में धर्ममय माहौल बना हुआ है। मंग