हादसे में मृत युवक की शिनाख्त
झालरापाटन | शहरके चंद्रावती ग्रोथ सेंटर में सड़क हादसे में मरे युवक की सात दिन बाद बुधवार को शिनाख्त हो गई। मृतक सारोला क्षेत्र का बालमुकुंद पुत्र प्रभुलाल निकला। थानाप्रभारी हेमराज मुंड ने बताया कि 3 दिसंबर को बाइक की टक्कर से ग्रोथ सेंटर में युवक की मौत हो गई थी, जिसके शव काे डीप फ्रीज में रखवा दिया था। तब से उसकी पहचान करने के प्रयास कर रहे थे। ग्रोथ सेंटर में ही काम कर रहे पिता को इस घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उसने अस्पताल पहुंचकर देखा तो मृतक उसका बेटा निकला। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।