इनामी शूटर श्याम 5 दिन के रिमांड पर
झालावाड़|शहर कीमास्टर कॉलोनी में गत नवंबर 2012 में प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी शूटर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 5 दिन का पीसी रिमांड पर दिया है। पुलिस के अनुसार झालरापाटन महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी प्रॉपटी व्यवसायी सत्तू चौधरी भवानीमंड़ी के कार्यक्रम से भाग लेकर घर लौट रहा तब उस पर अंधाधुंध फायर कर हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे शूटर को गुरुवार को पुलिस ने बाघेर के जंगलों से हरिगढ़ निवासी शूटर श्यामसिंह पुत्र तेजपालसिंह को गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार को पीसी रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया।, जहां उसे 5 दिन के पीसी रिमांड पर दिया है।