- Hindi News
- बहना चेत सके तो चेत जमानो आयो चेतन रो...
बहना चेत सके तो चेत जमानो आयो चेतन रो...
जिलेमें चलाए गए लाडली अभियान कार्यक्रम का शुक्रवार को चंद्रभागा मेला मैदान मंच पर समारोहपूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सर्वे चिह्नित लाडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक के अलावा जिला परिषद सीईओ जुगलकिशोर मीणा, एसडीएम अशोक संगावा, तहसीलदार हरसहाय जागिड़, बीडीओ भौंमसिंह इंदा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत फिल्म तीतरी की नायिका संगीता चौधरी ने घर में पधारो गजानंदजी भजन के साथ की। इसके बाद दूरदराज से आई लाडलियों ने भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक कविता पेश की। उदयपुर से आए मधुसूदन ने मिमीकरी करते हुए वाद्ययंत्र, जैसे बासुंरी सेक्सोफोन सहित घुघरू, रेलागाड़ी सहित विभिन्न आवाजें निकाल कर लोटपोट कर दिया। मुंबई से आए विख्यात जादूगर लक्षकार ने भी अपनी जादूई कला का प्रदर्शन किया। माइकल जोम्स कला केंद्र के कलाकारों ने भी कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक नृत्य पेश किया। मेला रंगमंच पर लाडली योजना सम्मान समारोह में फिल्म तीतरी की नायिका संगिता चौधरी लाडो फिल्म के नायक मास्टर अभिताभ ने लाडली योजना प्रतिभा खोज कार्यक्रम में जज की भूमिका निभाई।
विभागों ने लगाए स्टॉल
मेलारंगमंच पर लाडली योजना सम्मान समारोह के तहत चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इसमें लाडलियों को योजना के लाभ देने के लिए महिला सुरक्षा एवं सलाकार केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कल्याण समिति न्यायपीठ झालावाड़, सर्व शिक्षा अभियान विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं से वंचित वंचित रही लाडलियों को मौके पर ही फार्म भरवाए गए तथा योजनाओं से जोड़ा गया।
गीतके माध्यम से किया जागरुक
लाडलीयोजना सम्मान समारोह में मेला रंगमंच पर आयोजित मन की अभिव्यक्ति कार्यक्रम में कई लाडलियों आगंनबाड़ी सहयोगी तीतरवासा निवासी रीना नागर ने महिला सशक्तिकरण के ऊपर महिलाओं को आओ महिला समिति बनाए गीत पेश कर महिलाओं का जागरूक किया। वहीं कोलाना की गायत्री मरोठा ने बहना चेत सके तो चेत जमानों आयों चेतन रो गीत पेश किया।
झालरापाटन. चंद्रभागा मेला मैदान पर हुए लाडली सम्मान अिभयान के समापन समारोह के दौरान उपस्थित छात्राएं महिलाएं।
विभागों ने लगाए स्टॉल
मेलारंगमंच प