- Hindi News
- नई टेक्नोलॉजी के साथ बीट व्यवस्था प्रभावी बनाएं:आईजी
नई टेक्नोलॉजी के साथ बीट व्यवस्था प्रभावी बनाएं:आईजी
कोटारेंज के आईजी डॉ. रवि प्रकाश ने कहा कि परिवादियों को सुनकर उनके मामलों का सही समय पर संतोषजनक निबटारा करें। उन्होंने ये बात क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों से कही। वे गुरुवार को झालावाड़ आए थे।
आईजी ने नई टेक्नॉलॉजी का ज्यादा उपयोग करने के साथ बीट व्यवस्था को प्रभावी ठंग से चलाने पर जोर दिया। ताकि समय पर सूचनाएं मिलने के साथ कार्रवाई हो सके। इसके अलावा जनता बेहतर तालमेल रखने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने एसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वे शुक्रवार को झालरापाटन कोतवाली, रिजर्व पुलिस लाइन और परेड का निरीक्षण करेंगे।