पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ते के विवाद में मारपीट

रास्ते के विवाद में मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालरापाटन| सदरथाना क्षेत्र के कालाकोट गांव में रास्ते से निकलने की बात को लेकर रिश्तेदारों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर इनके बीच लाठियों से मारपीट हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी लवकुमार ने बताया कि पप्पू लाल गुर्जर और रिश्तेदार नंदलाल में रास्ते से निकलने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। सोमवार सुबह इनके बीच विवाद हो गया। इससे खफा नंदलाल समेत 5 जनों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर नंदलाल, नानूराम, परबत सिंह, सौभागसिंह और हरिसिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। जबकि नंदलाल ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट करने के आरोप में मदनलाल, धनश्याम, पप्पू और गोपीलाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।