खुरपका बीमारी से ग्रसित गाय को राहत पहुंचाई
झालरापाटन| बजरंगदल गौरक्षा सेवा समिति झालरापाटन ने मानवता का परिचय देते हुए गत रात्रि को खुरपका रोग से पीड़ित एक गाय को पकड़कर डिटॉल से उसके खुरों की सफाई कर कीड़ों को बाहर निकाला। इसके पश्चात उसके ग्रसित गुर की मरहम पट्टी की। बजरंग दल के प्रखंड सुरक्षा प्रमुख अर्जुन कसेरा ने बताया की खुरपका एक ऐसी बीमारी जिसमें गायों के खुरों के मध्य कीड़े लगने लगते है। इसकी समय पर रोकथाम हो पाए तो यह पूरे शरीर में फैल जाता है। गौ रक्षा दल से महेन्द्र गुर्जर ने कहा की यह बीमारी गाय, बछड़ो में भी देखी गई हैं जिन्हें भी जल्द से जल्द सही करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान श्री राम गौ सेवा समिति से मनीष गुप्ता, सचिन सेन, ओम गुप्ता, घनश्याम यादव उपस्थित थे।
झालरापाटन. गाय के खुरों से कीडे निकालते हुए।