पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैनकार्ड अनिवार्यता के विरोध में आज बंद रहेगा सर्राफा बाजार

पैनकार्ड अनिवार्यता के विरोध में आज बंद रहेगा सर्राफा बाजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़| जिलेभरमें बुधवार को सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। झालावाड़ सर्राफा बाजार जिलाध्यक्ष देवकीनंदन सोनी ने बताया कि दो लाख रुपए से अधिक के आभूषणों की खरीद पर पैनकार्ड अनिवार्य करने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को सर्राफा व्यवसायी कारोबार बंद रखेंगे। विरोध चलते बुधवार सुबह 11 बजे बाजार में एकत्र होकर जुलूस के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचेंगे और कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।

झालरापाटन.केन्द्रसरकार द्वारा 2 लाख और इससे अधिक की ज्वैलरी खरीदने पर पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को झालरापाटन सहित जिले के संपूर्ण सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। झालरापाटन सर्राफा एसोसिएशन के प्रवक्ता विजय मेहता ने बताया कि सरकार द्वारा एक फरवरी 2016 से 2 लाख रुपए की बिक्री पर पेन कार्ड की अनिवार्यता के कारण सभी का व्यापार प्रभावित हो रहा हैं। इसके विरोध में बंद का आह्वान किया गया।

खबरें और भी हैं...