2 लाख रु. की ज्वैलरी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म हो
केंद्रद्वारा 2 लाख की ज्वैलरी खरीदने पर पैनकार्ड की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में बुधवार को सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर सोने-चांदी की दुकानें बंद रही। इससे जिले में 5 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित रहा। शहर में बुधवार को सर्राफा बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
इसके बाद सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन सोनी के नेतृत्व में झालावाड़ झालरापाटन के सर्राफा व्यवसायी एक जगह एकत्र हुए और जुलूस के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 2 लाख की इससे अधिक की ज्वैलरी खरीद पर केंद्र सरकार पैनकार्ड की अनिवार्यता लागू करने जा रही है, इसको तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। इससे सबसे ज्यादा नुकसान ग्राहकों होगा, क्योकि हर किसी व्यक्ति के पास अभी तक पैनकार्ड उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पेनकार्ड की अनिवार्यता से ग्राहक सोने-चांदी की खरीद नहीं कर पाएंगे। इससे व्यापार पर भी असर होगा। देवकीनंदन सोनी ने बताया कि बंद के कारण 20 लाख रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है।
झालावाड़. पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बंद सर्राफा की दुकानें।