कृष्ण-रुक्मणि विवाह की झांकी सजाई
झालरापाटन|सहयोग चैरिटेबलट्रस्ट के सहयोग से कस्बे में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के सातवें दिन बुधवार को भगवान कृष्ण- रूकमणि विवाह की झांकी सजाई गई। भगवान श्री कृष्ण की बैंडबाजों के साथ बारात निकाली गई।
सखियों के साथ रुक्मणी को पांडाल में लाया गया। मंच पर भगवान श्रीकृष्ण-रूकमणि का वरमाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंच पर श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई। विवाह के दौरान श्रोताओं ने भी कन्यादान कार्यक्रम में भाग लिया।विवाह के दौरान पूरे पांडाल में पुष्प वर्षा भी हुई। श्रीकृष्ण रूकमणि विवाह के सजीव मंचन को देख श्रोता भाव विभोर हो गए। इससे पूर्व कथा वाचक ने श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का वाचक करते हुए भजनों के साथ देवताओं का गंधर्व विधान, कंस का श्रीकृष्ण द्वारा वध, वृन्दावन में कृष्ण का अभिषेक एवं श्रीकृष्ण की गोपियों संग प्रेम लीला तथा श्रीकृष्ण का रुक्मणी के साथ विवाह आदि प्रसंग सुनाए। विवाह से पूर्व रुक्मणी का कृष्ण विरह में मिलन की आस प्रसंग के दौरान प्रेम भरी मुस्कान बिना चैन ना पाऊं एवं विवाह के समय मेंहदी लहलाणी, गणपति ने मनावा चाला री सखी, मेरा कृष्ण कुंवारा रह जाएगा गीतों पर श्रोता नृत्य करने लगे। मुख्य यजमान चन्द्रमोहन शर्मा एवं मनोज त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।
झालरापाटन. भागवत कथा में सजाई गई झांकी।