पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क बनी, उखड़ी गिट्टी, लोगों ने जताया विरोध

सड़क बनी, उखड़ी गिट्टी, लोगों ने जताया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह महीने से खोदा हुआ रोड दिखाया: भाजपापार्षद यशोवर्धन बाकलीवाल, बबीता सेठी ने टकसाल की गली में 6 माह से खुदे हुए रोड को भी अधिकारियों को दिखाया।

कमीदिखेगी तो ठीक करवाएंगे: व्यापारियोंका विरोध देखने के बाद आरयूआईडीपी एक्सईएन पीसी मीणा ने कहा कि रोड एक्सपर्ट देखने आए हैं जो भी कमी होगी उसको ठीक करवाया जाएगा। अभी ठेकेदार को पेमेंट नहीं किया है।

झालरापाटन. सड़क में घटिया निर्माण के विरोध में सड़क की गिट्टी दिखाते हुए।

भास्कर न्यूज|झालरापाटन

आरयूआईडीपीके निर्माण कार्यों का निरीक्षण बुधवार को जयपुर से आए एसई राजकुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान नवनिर्मित सड़क में गिट्टी,मिट्टी उखड़ने का यहां व्यापारियों ने विरोध किया।

अधिकारियों ने सेठों का चौराहा से चौपडिया बाजार, टकसाल गली, सूर्य मंदिर तक सीवरेज लार्ठन के कार्य पूर्ण होने के बाद आरयूआईडीपी द्वारा बनाई गई सड़क का मौका मुआयना किया। इस दौरान व्यापारी सुरेंद्र डांगी, घनश्याम घाटिया, सुनील नोपड़ा, दीपक कासलीवाल सहित अन्य व्यापारियों का आक्रोश वहां फूटा। व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि यहां सड़क बनाई जा रही है उसकी गिट्टी, मिट्टी निकलती जा रही है। एक दो दिन में ही लाखों की बनाई सड़क उखड़ने लगी है।यदि सड़क का निर्माण गुणवत्ता से नहीं करवाया गया तो आगे सड़क की खुदाई नहीं करने दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...