पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एलबेंडाजोल टैबलेट से बच्चें होंगे कृमि मुक्त

एलबेंडाजोल टैबलेट से बच्चें होंगे कृमि मुक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृमि मुक्ति दिवस मनाया, बच्चों ने गटकी एलबेंडाजोल की गोली

बच्चों को बताए साफ रहने के तरीके

झालरापाटन|राष्ट्रीयकृमिमुक्ति दिवस बुधवार को मनाया गया। इसमें सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। सेंट जोंस इंग्लिश मीडियम सैकण्डरी स्कूल में छात्र छात्राओं को कृमि नाशक गोलियों का सेवन करवाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन लाल रावल ने बच्चों को पेट में कीड़े होने के कारण पेट में दर्द, भूख कम लगना, कुपोषण की शिकायत, चिड़चिड़ापन, इत्यादि बीमारियों से अवगत करवाया और इन बीमारियों से बचने के लिए मनाए जा रहे कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी दी। प्राचार्य डी. पोन्नचन ने बच्चों को पेट में कीड़े पड़ने का मुख्य कारण से अवगत करवाकर अपने हाथों से गोलियों का सेवन करवाया।

डग|पंचायतसमितिके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्यासरा में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस मनाया गया। इस मौके पर 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। वहीं समारोह के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधा कुंवर छात्र वर्ग में प्रथम कमलसिंह को स्कूल की ओर से पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार जैन, रंगलाल शर्मा, मोतीलाल जाटव, योगेश टेलर, सुभाष सरोज, रामसिंह यादव ने स्वच्छता के संबंध में विस्तार से बताते हुए छात्र छात्राओं को स्वच्छ जागरूक रहने का संकल्प दिलाया

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाई दवा

रायपुर. बुधवारको क्षेत्र के स्कूल के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के पेट में कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल का सेवन किया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ कुलवीर सिंह राजावत ने बताया कि सभी स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा पहुंचाई गई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल रायपुर. में प्रधानाचार्य आभा जोशी ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया।

असनावर. कस्बे में बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाते हुए।

झालरापाटन. कृमिनाशक गोलियाें को सेवन करवाते शिक्षक।

भास्कर न्यूज|झालावाड़

राष्ट्रीयकृमि मुक्त दिवस पर बुधवार को जिलेभर में अभियान चलाकर 2 साल से 19 साल तक के बच्चों को पेट जनित बीमारियों से बचाने के लिए कृमि नाशक दवा दी गई। इस दौरान स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गोलियां खिलाई गई। राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को चौकी जरेल उच्च प्राथमिक स्कूल से कलेक्टर डाॅ. जितेन्द्र सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख थी, विशिष्ट अतिथि खानपुर विधायक नरेन्द्र नागर थे। स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता पर एकांकी नाटक प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख ने बच्चों को स्वस्थ स्वच्छ रहने का संदेश दिया। विधायक नागर ने बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पर प्रकाश डाला। कलेक्टर सोनी ने कहा कि बच्चों को स्वच्छता के बारे में पूछा और प्रधानाध्यापक को अधिक बच्चों के घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डाॅ. साजिद खान ने जिले में चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में उपस्थित अतिथियों को जानकारी प्रदान की। साथ ही कृमि नियंत्रण कार्यक्रम में दी जा रही एल्बेंडाजोल की गोली की डोज बच्चों को किस उम्र में कितनी डोज दी जाती है कि जानकारी प्रदान की। इस मौके पर जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. एचपी लकवाल, प्रधान झालरापाटन भारती नागर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेन्द्र सिंह गौड़, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक चंद्रकला मीणा, सरपंच, विद्यालय के स्टाॅफ सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

असनावर.डीवार्मिंगडे पर बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई गई कस्बे में सरपंच एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसमें 0-5 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 6 से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूलों में दवा पिलाई गई। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील मीणा ने बताया कि 10 फरवरी को राउंड में छूटे बच्चों को 15 फरवरी को मोपअप दवा में दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...