पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगरीय निकाय उपनिदेशक ने गंदगी पर जताई नाराजगी, शिकायतों की जांच

नगरीय निकाय उपनिदेशक ने गंदगी पर जताई नाराजगी, शिकायतों की जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय विभाग की उपनिदेशक भावना राघव ने गुरुवार को झालरापाटन नगरपालिका में मिल रही शिकायतों का निरीक्षण किया और शहर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई।

वह गुरुवार को झालरापाटन में मिली विभिन्न शिकायतों की जांच के लिए आई हुई थीं। सबसे पहले वह लाल बाग पहुंची यहां पर काफी बड़ी जमीन पर पारिवारिक विवाद चल रहा है, लेकिन उसी बीच किसी ने यहां कॉलोनी काट दी। इसमें से कई मकानों को नगरपालिका ने स्वीकृति भी दे दी। इसकी उन्होंने जांच की। इसके अलावा वसुंधरा कॉलोनी में शिकायत मिली थी कि रोड काटकर एक व्यक्ति को जमीन दे दी गई है। हालांकि संबंधित व्यक्ति ने अभी तक उस पर निर्माण शुरू नहीं किया है। उपनिदेशक ने बताया कि इन मामलों की जांच की गई। प्रारंभिक रूप से मामलों में शिकायतें सही पाई गई हैं। इन मामलों की डिटेल्स कलेक्ट की जा रही हैं। जांच में सामने आएगा कि कौन अधिकारी, कर्मचारी दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इस दौरान उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को भी देखा। गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई। चंद्रभागा नदी में फैली हुई गंदगी को साफ करवाने के निर्देश दिए और जगह जगह डस्टबिन रखाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सफाई के लिए जगह जगह कैंप लगाओ यहां बेहतर साफ सफाई दिखनी चाहिए।

अफसरोंसे कहा-पार्किंग जोन करो विकसित

भावनाराघव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में पार्किंग जोन विकसित किया जाए। इससे यहां आडे तिरछे वाहनों से निजात मिल सकेगी और बाजार में बार बार जाम के हालात भी नहीं बनेंगे।

खबरें और भी हैं...