नाथ समाज विकास समिति की बैठक 14 को
झालावाड़|नाथ समाजविकास समिति के तत्वावधान में 14 फरवरी को सुबह 11 बजे मंगलनाथ आश्रम पर ग्राम रूडवाल झालरापाटन में बैठक का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष भैरूलाल नाथ ने बताया कि बैठक में झालरापाटन ब्लॉक के कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।