पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक और स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला, घरों का डोर टू डोर सर्वे

एक और स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला, घरों का डोर टू डोर सर्वे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारोला. स्वास्थ्य केंद्र पर काढ़े का वितरण किया गया।

स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय

खानपुर.कस्बे के श्री मंशापूर्ण गणेश मंदिर बड़ा बाजार पर राजकीय आयुर्वेद औषधालय के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. सत्यनारायण सोनी ने लोगों को स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू ,डेंगू ,सर्दी जुकाम आदि बीमारियों से बचने के लिए गिलोब, तुलसी, अदरक, काली मिर्च, गुड़ का काढा बनाकर सेवन करने की सलाह दी। श्री मंशापूर्ण गणेश मंदिर बड़ा बाजार पर गणेश मंडल के सदस्यों के सहयोग से सम्भाग के जड़ी बूटी विशेषज्ञ डा. राधेश्याम गर्ग ,जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. महेश गौतम के निर्देशानुसार काढा बनाकर डाॅ. सत्यनारायण सोनी, डाॅ. कृष्णावतार तिवारी की देखरेख में सैकड़ौ लोगो को काढा पिलाया गया। गुरूवार को भी प्रात: 8 बजे से काढा पिलाया जायेगा।

स्कूलीबच्चों को भी पिलाया काढ़ा

पनवाड़।जिले मे स्वाइन फ्लू की दहशत के चलते कस्बे मे जिला आयुर्वेद अधिकारी के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मे बुधवार को दो हजार से अधिक ग्रामीणों छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू रोधक काढ़ा पिलाया गया। बरिगढ़ मे तीन हजार को पिलाया। पनवाड़ के आयुर्वेद ड़ाक्टर हेमराज मीणा ने बताया कि जिला आयुर्वेद अधिकारी महेश पारीक के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के आयुर्वेद कम्पांउडर सत्यनारायण सुमन, भागीरथ प्रधानाचार्य श्रवण कुमार मीणा, शारीरिक शिक्षक, मोनू बना के सहयोग से बुधवार को दो हजार से अधिक ग्रामीणो छात्र छात्राओ को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए औषधियुक्त काढ़ा बनाकर स्टाल लगाकर पिलाया गया। इससे पूर्व हरिगढ़ के लोकेश नागर ने बताया कि हरिगढ़ मे भी काढ़ा आयुर्वेद ड़ाक्टर लेखराज मीणा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ड़ाक्टर रविकुमार वमा, भागीरथ शर्मा, प्रेमलता सुमन, थॉमस, रेखा टेलर समस्त अस्पताल स्टाप ने 10 से 5 बजे तक तीन हजार लोगो को काढ़ा वितरण किया गया।

मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी

सारोलाकलां.कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर राजकीय आयुर्वेद औषधालय द्रारा मौसमी बीमारियों की ग्रामिणों में ही समय पर ही रोकथाम को लेकर अस्पताल मे मेन गेट के बहार टी स्टाॅल लगा कर गिलोय गुड तुलसी अदरक काली मिर्च से तैयार किया गया काढ़ा पिलाया गया काढ़ा पीने के लिए कस्बेवासी पहुचे। वहीं अस्पताल में मरीजों को काढ़ा पिलाया गया। वही इस दौरान चिकित्सक प्रभारी शिवलाल मीणा ने मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।

खानपुर. कस्बे में बुधवार को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया।

भास्कर न्यूज| झालावाड़

जिलेमें स्वाइन फ्लू का एक ओर रोगी पॉजीटिव मिला है। यानी अभी तक स्वाइन फ्लू के चार पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि झालावाड़ निवासी शिवलाल उम्र 23 वर्ष की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। शिवलाल को स्वाइन फ्लू की दवाइयां दी गई है ये प्राइवेट लैब के कर्मचारी है। उनके परिजनों को भी दवाई दी गई तथा उनके आस-पास के घरों का सर्वे करवाया गया।

जिले मे स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जिलास्तर पर 7 टीमें बनाई गई है। उनके द्वारा बुधवार को डोर टू डोर सर्वे किया गया। टीमों ने बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में घरों का डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। साथ ही प्रचुर मात्रा मे स्वाइन फ्लू की दवाइयां उपलब्धता है। इस के साथ साथ ही सभी खण्ड स्तर पर भी घरों का सर्वे किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू के प्रति जनजागृति के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी गई स्वाइन फ्लू की रोकथाम के पंपलेट्स बांटे जा रहे है। संदिग्ध मरीजों का सैंपल कोटा मेडिकल काॅलेज भिजवाया जा रहा है। झालावाड़ सिटी मे 452 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 1752 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे सामान्य सर्दी-जुकाम के 45 रोगी सामने आए, जिन्हें मौके पर ही उपचार एवं रोकथाम की सलाह दी गई। तथा तीन संदिग्ध रोगी मिले है जिनके सैंपल जांच के लिए मेडिकल काॅलेज कोटा भिजवाए गए। साथ ही खण्ड स्तर पर 1054 घरों का सर्वे किया गया जिसमें सामान्य सर्दी-जुकाम वाले 98 रोगी मिले।

6हजार से अधिक लोगों ने पीया काढ़ा

झालरापाटन.चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में झालरापाटन राजकीय बालचंद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में बुधवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए 35 औषधियों से युद्ध काढा (क्वाथ) पिलाया गया। इसमें शहर के 6248 लोगों ने स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी से बचने का लिए काढ़ा पिया। चिकित्सालय में सुबह से ही काढा पीने वाले लोगों की भीड़ लग गई थी। इस अवसर पर आयुष विंग की होम्योपेथी पद्धति द्वारा भी सर्दी, जुकाम बुखार से पीडि़त 1852 लोगों को दवाइयां वितरित की। काढा वितरण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. साजिद खान, उप मुख्य एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. एमएल मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील मीणा, जिला आयुष अधिकारी डॉ इकबाल पठान, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राहुल माथुर, ब्लॉक लेखा प्रबंधक विजेंद्र शर्मा, अमीन बेग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रमेश पाटीदार (अपोलो लेब), बुहरानउद्दीन एवं कई सामजिक संगठनों के लोगों ने सहयोग किया।