जैनब हॉल का उद्घाटन
झालरापाटन| दाऊदीबोहरा समाज के धर्मगुरू के पौत्र शहजादे अब्दुल तय्यब भाई साहब वजीउद्दीन के झालरापाटन आने पर दाऊदी बोहरा समाज ने जमकर स्वागत किया एवं आतिशबाजी की।
दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरू के पौत्र झालरापाटन के सैफी मोहल्ला स्थित बनाई गई नव निर्मित मवाईद जैनब हॉल के उद्घाटन के अवसर पर झालरापाटन पहुंचे। इस अवसर पर जैनब हॉल में धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में जैनब हॉल का निर्माण कर समाज को समर्पित करने के लिए धर्मगुरू के पौत्र शहजादे अब्दुल तय्यब भाई साहब वजिउद्धीन ने शेख शबीर भाई बाग वाला, शेख तय्यब भाई बाग वाले की समाज में दिए गए इस योगदान की प्रशंसा की। वहीं इसके बाद धर्मगुरू के पौत्र शहजादे अब्दुल तय्यब भाई साहब वजिउद्धीन ने शेख फिरोज भाई बाग वाला के द्वारा समाज के लिए बनाई गई दारूल इमारत का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर समाज के जनाब शेख शबीर भाई, शेख कदार भाई, डॉ. मुल्ला इब्राहिम भाई, मुल्ला खुजेमा भाई, शेख फखरू भाई, शेख शेफूद्दीन, शेख हाकिम पूर्व पार्षद जूजर भाई मौजूद रहे।