पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडियोग्राफर नहीं होने से बंद पड़ा एक्सरे कक्ष

रेडियोग्राफर नहीं होने से बंद पड़ा एक्सरे कक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेडियोग्राफर नहीं होने से बंद पड़ा एक्सरे कक्ष

सारोलाकलां| कस्बेके सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में एक पखवाड़े से रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने सेेे अस्पताल में आने वाले दर्जनों मरीजों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिलने के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक पखवाड़े से रेडियोग्राफर की कमी के चलते अस्पताल में स्थित एक्सरे रूम भी बंद पड़ा रहता है। एक्सरा कक्ष भी एक पखवाड़े से रेडियोलाजिस्ट की कमी के चलते शो पीस बना हुआ है। जिसके चलते सीएचसी में आउटडोर के समय एक्सरा करवाने आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। गत दिनों सीएमएचओ ने अस्पताल निरीक्षण के समय रेडियोग्राफर प्लेसमेंट कर्मी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था।

कांग्रेसकी जीत पर आतिशबाजी

चौमहला| उपचुनाव में कांग्रेस की अच्छी जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए आतिशबाजी चलाई और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता सलामत अली फौजदार हरेश गौड ने कांग्रेस की जीत पर हर्ष जताया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को जीत की बधाई दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए आतिशबाजी चलाई।

हिंदीपखवाड़े में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

झालावाड़| नेहरूयुवा केंद्र की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता किशनलाल जाट ने कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र को जोड़ने में अहम भूमिका रखती है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 14 से 28 सितंबर तक युवा मंडल, महिला मंडल किशोर स्वास्थ्य विकास परियोजना के टीन क्लबों में हिंदी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, गायन, निबंध आदि प्रतियोगिताएं होंगी। गोष्ठी में जिला परियोजना अधिकारी विष्णु प्रसाद दांगी, हरिबल्लभ रैगर, गिरिराज रैगर, सतीश नागर, सावित्री शर्मा, ओमप्रकाश मीणा, हेमराज लोधा आदि ने विचार व्यक्त किए।

विवाहिताको घर से निकाला

खानपुर| उपखंडक्षेत्र के गोलाना कस्बे में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गोलाना निवासी ममताबाई पुत्री धन्नालाल रैगर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दहेज के लालच में पति राहुल पुत्र केसरीलाल निवासी झालरापाटन ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।

न्यूज़ इन