5 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं
झालरापाटन| शहरके चंद्रावती ग्रोथ सेंटर में 3 दिसंबर को सड़क हादसे में मरे युवक की शिनाख्त नहीं हा़े पाई है। उसके शव को डीप फ्रीज में रखवा रखा है। थानाप्रभारी हेमराज मुंड ने बताया कि ग्रोथ सेंटर में बुधवार को बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद बाइक चालक फरार हो गया था। तब से मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की 35 वर्ष है। हल्के नीले कलर की शर्ट, नीली पेंट, हाथ में पूजा का दागा बंधा हुआ है।